Palmreader_12(Palmistry Science)
हस्त रेखा विज्ञान प्राचीन और सबसे जटिल विज्ञान है. मनुष्य के हथेली पर जो रेखाए होती हैं वो उसके जीवन की कुंजी होती है. मनुष्य के जीवन का चक्र उन्ही रेखाओ के इर्द गिर्द घूमता है. हम अपने हाथ पर बने रेखाओ को नज़रंदाज़ नही कर सकते. हमारे हाथ की बनावट उसका आकार इत्यादि बहुत कुछ उसपर भी निर्भर करता है. जीवन रेखा : व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा तर्जनी और अंगूठे के बीच से आरम्भ होती है और अंगूठे के आधार तक जाती है. यदि जीवन रेखा लम्बी हो, तो इसका मतलब यह होता है कि व्यक्ति का स्वास्थ जीवन भर बेहतर रहेगा. वहीँ दूसरी तरफ यदि यह रेखा छोटी हो तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति को स्वास्थ सम्बंधित परेशानियां रहेंगी. यदि यह रेखा किसी व्यक्ति के हाथ में गहरी हो, तो व्यक्ति का जीवन आसान होता है, किन्तु यदि यह रेखा हल्की हो, तो व्यक्ति के जीवन में बहुत कम रोमांच होता है. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में दो अथवा तीन जीवन रेखाएं एक साथ हों, तो व्यक्ति के आस पास सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है. हृदय रेखा : यह रेखा तर्जनी से सबसे छोटी ऊँगली के बीच तक होती है. यदि किसी व्यक्ति की ह्रदय रेखा लम्ब...